Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 वर्षीय लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

February 19, 2023

14 वर्षीय लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

फतेहगढ़ साहिब : सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में एक प्रवासी मजदूर की 14 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला बाल सुरक्षा अफसर हरभजन सिंह महमी ने बताया कि शनिवार शाम उन्हें सूचना मिली कि एक नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया है। बाल सुरक्षा विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता की मां उन्हें बताया कि उसकी बेटी कुछ समय पहले एक लड़के के साथ चली गई थी। लंबे समय तक उसके साथ रहने के बाद जब उसकी बेटी घर लौटी तो वह गर्भवती थी। इसकी जानकारी होने पर वे अपनी बेटी को अस्पताल ले आए, जहां उसने लड़के को जन्म दिया। हरभजन महमी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी उम्र भी करीब 14 वर्ष बताई है लेकिन उम्र के संबंध में कोई दस्तावेज न मिलने पर जांच भी कराई जा सकती है। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। वहीं बच्चे के समय से पहले जन्म होने के कारण जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें