संगरूर : इन्फोटेक पंजाब के चेयरमैन डॉ. गुनिंदरजीत सिंह मिंकू ज्वंधा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए चलाई जा रही ‘तीर्थ यात्रा योजना’ लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है। इस योजना के तहत 15 और आधुनिक बसें लोगों की सेवा में शामिल की गई हैं, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
डॉ. ज्वंधा ने कहा कि खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन, मथुरा और ऋषिकेश जैसे पवित्र धामों की यात्रा लोगों को धार्मिक स्थलों से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि इस योजना का सबसे अधिक लाभ बुजुर्गों और उन लोगों को मिल रहा है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से दूर-दराज के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में असमर्थ रहते हैं। डॉ. ज्वंधा ने देशवासियों को 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी प्रेम को और मजबूत करने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रगति और देश की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...