Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

17 लोगों ने थामा अकाली दल का दामन

September 8, 2026

17 लोगों ने थामा अकाली दल का दामन

17 people joined the Akali Dal : बठिंडा। शिरोमणि अकाली दल को उस समय मजबूती मिली, जब अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से जुड़े 17 लोगों ने अपने परिवारों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गुरु अमरदास नगर में आयोजित समारोह में हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने सिरोपा डालकर नए सदस्यों का स्वागत किया।

बबली ढिल्लों ने बताया कि सर्कल प्रधान कमलजीत सिंह और एमसी मक्खन सिंह की प्रेरणा से इन लोगों ने शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इनकी शमूलियत से क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिली है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में इसका पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। अकाली दल में शामिल होने वालों में अंग्रेज सिंह, पिरतपाल सिंह, चरणजीत सिंह, दर्शन सिंह, काका सिंह, जोगिंदर सिंह, दारा सिंह, काका पंडित, गगनदीप सिंह मठाड़ू, जसप्रीत सिंह मठाड़ू, स्वर्णजीत सिंह, मनदीप सिंह, गगनी, बलतेज सिंह तेजी, तजिंदर सिंह काला और बबलू सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं।

इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहिमण, एडवोकेट दलजीत सिंह बराड़, निर्मल सिंह संधू, मोहित गुप्ता, चमकौर सिंह मान, मोहनजीत सिंह पुरी, कुलदीप सिंह नंबरदार, राजिंदर सिंह राजू मान, मनमोहन सिंह कुक्कू, दर्शन सिंह रुमाणा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें