Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

समाना में वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय की मौत

July 21, 2026

समाना में वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय की मौत

समाना : पटियाला जिले के शुतराना-पातड़ां मार्ग पर शुतराना के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। मृतक की पहचान जस्करत सिंह पुत्र अमृतपाल सिंह, निवासी गांव जैखर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जस्करत सिंह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर ड्यूटी समाप्त कर अपने गांव जैखर लौट रहा था। वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में कार्यरत था।

जैसे ही वह शुतराना के पास मुख्य हाईवे से नीचे उतरा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जस्करत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समाना के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतक के चाचा मुख्तियार सिंह ने बताया कि जस्करत सिंह की उम्र करीब 18 वर्ष थी। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था तथा उसकी दो बहनें हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें