अमृतसर: जिले में बारिश व बाढ़ के चलते अब तक 190 गांव प्रभावित हुए हैं और उनमें रहने वाले लगभग 1.35 लाख लोग बाढ़ से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण पांच अनमोल जानें जा चुकी हैं 12 पशुओं की मौत और कई के लापता होने की भी सूचना है। यह कहना है कि एडीसी रोहित गुप्ता का। उन्होनें बताया कि रावी दरिया के गांव घोनेवाल व राजदा में धुस्सी बांध को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है ताकि पानी को रोक जा सके। उन्होंने बताया कि हमारी टीमों ने बचाव कार्यों में हिस्सा लिया है और पानी से पूरी तरह घिरे 2734 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
इस समय लोगों की सुविधा के लिए 16 स्थानों पर बाढ़ राहत केंद्र चल रहे हैं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की लगातार ज़िम्मेदारी संभाल रही अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी ने गांव घोनेवाल में प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि जैसे ही बाढ़ का पानी उतरेगा और मौसम साफ होगा, हम विशेष गिरदावरी का काम शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है और अगर मौसम साफ रहा तो हमारे पटवारी हर प्रभावित घर में पहुंचकर नुकसान का आंकलन करेंगे और इस रिपोर्ट को सरकार को भेजकर जल्द से जल्द मुआवज़ा राशि बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि गिरदावरी का काम सबसे •यादा प्रभावित क्षेत्र घोनेवाल से शुरू किया जाए, जहा धुस्सी बांध टूट गया था और सबसे •यादा नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि एनजीओ, रेडक्र ॉस अमृतसर, विभिन्न संगठन, पूरे पंजाब से यहां पहुंच रहे हैं और जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों के रहने और पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, इन स्थानों से जरूरतमंद लोगों को राशन और पशुओं के लिए चारा वितरित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex-Nifty के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड