Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा सप्लाई करने जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 5kg हेरोइन बरामद

January 11, 2024

नशा सप्लाई करने जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 5kg हेरोइन बरामद

लुधियाना एसटीएफ ने नशा सप्लाई करने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 किलो हेरोइन भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले आरोपियों के पास से 4 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपी कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

पकडे गए आरोपियों की पहचान राकेश कुमार उर्फ ​​कैसा (उम्र करीब 32 साल) और जगरूप सिंह उर्फ ​​रूप (उम्र करीब 21 साल) बताई जा रही है। दोनों आरोपी जालंधर के रहने वाले हैं। यह हेरोइन की सप्लाई करने के लिए स्विफ्ट कार में नूरमहल से जालंधर जा रहे थे। पुलिस ने सुचना के आधार पर नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 5 किलो हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी राकेश कुमार उर्फ ​​कैसा ने पूछताछ में बताया कि वह अमृतसर और फिरोजपुर के बॉर्डर एरिया से हेरोइन लाता था और अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इन्हें अदलात में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ के दौरान इनसे और भी खुलासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें