Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

पोस्त की खेती करने वाले 2 भाई गिरफ्तार, 35 किलो पौधे बरामद

March 29, 2024

पोस्त की खेती करने वाले 2 भाई गिरफ्तार, 35 किलो पौधे बरामद

बठिंडा: पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार थाना नेहियांवाला पुलिस ने पोस्त की खेती के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर चेत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जब पुलिस टीम गांव गंगा अबलू पहुंची, तो पता चला कि गांव के रहने वाले बूटा सिंह और गुरजंट सिंह अपने खेत में पोस्त की खेती कर रहे हैं।

कार्रवाई करते हुए उक्त भाइयों को गिरफ्तार कर पोस्ता के पौधे बरामद किए गए। इसी तरह सहायक थानेदार सदर बठिंडा के सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि सूरज सिंह और गीता कौर निवासी बस्ती बीड़ तालाब को गिरफ्तार कर पांच ग्राम हैरोइन और 4000 रु पए ड्रग मनी बरामद की गई है। इसी तरह थाना दयालपुरा के सहायक थानेदार सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि दयालपुरा निवासी सुखिजंदर सिंह को गिरफ्तार कर दस बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें