मोगा: मोगा के थाना मैहना की पुलिस ने बस स्टैंड मैहना के पास एक स्विफ्ट कार सवार एक महिला सहित दो व्यक्तियों की तलाशी दौरान उनके पास से 120 ग्राम अफीम, 12 लाख की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी फरार होने में सफल हो गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मैहना के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित 15 मई को सांय पौने आठ बजे बस स्टैंड मैहना के पास गश्त पर थे।
इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि मनदीप सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी दौलेवाला मोगा जो अफीम बेचने का धंधा करता है, जो आज अफीम की डिलीवरी देने के लिए स्विफ्ट गाड़ी पर गांव मैहना से गांव चुगावां को जाती लिंक रोड पर ड्रेन पुल के नजदीक खड़ा है, जो किसी की प्रतीक्षा कर रहा है। पुलिस ने मौके पर छापामारी करके मनदीप सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी दौलेवाला, सिमरनजीत कौर उर्फ इंदु प}ी सतपाल सिंह निवासी बैंक साइड कैंब्रिज स्कूल चुंगी नंबर-3 मोगा को गिरफ्तार करके कार की तलाशी दौरान 120 ग्राम अफीम व 12 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। जबकि इनका तीसरा साथी जसवंत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र राम सिंह निवासी धर्मकोट मौकै से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उक्त तीनों लोगों के खिलाफ थाना मैहना में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...