Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

April 19, 2025

पटियाला में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

पटियाला: सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को चोरी के 9 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी डा. नानक सिंह द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत, पलविंदर चीमा एसपी डी के मार्गदर्शन और सतनाम सिंह डीएसपी सिटी-1 की देखरेख में इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स एवं एसआई जनक राज इंचार्ज चौकी मॉडल टाऊन, एएसआई पवन कुमार सहित एक पुलिस पार्टी ने दो मोटरसाइकिल चालकों को गिरफ्तार करने और उनसे 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि 15-04-25 को एएसआई पवन कुमार पुलिस पार्टी के साथ कैफे कॉफी डे चौक मॉडल टाऊन पटियाला में मौजूद थे जहां करनदीप सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी हाउस नंबर 136, न्यू यादविंद्र कॉलोनी के बयान पर केस नंबर 85, भिडी 15-04-25, बी/पी 303(2),317(2), बीएनएस 2023, मनप्रीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र अमरजीत सिंह और प्रदीप सिंह पुत्र जगरूप सिंह, निवासी गांव डसका, थाना लेहरा, जिला संगरूर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। 16-04-25 को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां पर अदालत ने उनका दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की गई और 8 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। फिलहाल उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें