Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

खालड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र से 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद

September 29, 2026

खालड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र से 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद

भिक्खीविंड/खालड़ा : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खालड़ा बैरियर के खेतों तथा कलसिया खुर्द डिफैंस ड्रेन से बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को भी मौके पर काबू किया गया है। इस संबंध में थाना खालड़ा के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि बीएसएफ की टीम द्वारा कलसिया खुर्द के खेतों में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान एक पीले रंग के पैकेट सहित आरोपी को काबू किया गया।

आरोपी की पहचान जोबनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कलसिया खुर्द के रूप में हुई है। पीले रंग के पैकेट से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर कलसिया खुर्द की डिफैंस ड्रेन से एक अन्य पिस्तौल, एक मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद करवाए गए। बीएसएफ द्वारा बरामद किया गया सामान थाना खालड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला नंबर 265, आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 तथा 346 बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार इन पिस्तौल और मैगजीन को पाकिस्तान से मंगवाए जाने का संदेह है।
पुलिस द्वारा इस संबंध में गहन जांच की जा रही है तथा जांच के दौरान आने वाले समय में और भी खुलासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें