Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab: जालंधर हाइट्स में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

August 23, 2026

Punjab: जालंधर हाइट्स में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

जालंधर: शहर के 66 फुटी रोड स्थित जालंधर हाइट्स में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान महकप्रीत कौर के रूप में हुई है। घटना 22 अगस्त देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

पुलिस को दिए बयान में परिवार ने बताया कि महकप्रीत अचानक बिल्डिंग से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, महकप्रीत बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी और पिछले कुछ समय से डिप्रेशन की दवा ले रही थी। परिवार का कहना है कि सुबह वह टहलते हुए बिल्डिंग की बालकनी की तरफ गई थी, जहां से वह नीचे गिर गई।

थाना सदर के एसएचओ संजीव सूरी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार के बयानों के आधार पर फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें