
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाडिय़ों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, सांसद रेखा शर्मा, मेयर श्यामलाल बंसल, खेल विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार, खेल विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता सहित खिलाड़ी और उनके परिजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी खिलाड़ी की कहानी पदक से शुरू नहीं होती। उसकी कहानी उस मिट्टी से शुरू होती है, जहां उसने पहली बार दौडऩा सीखा, उस मैदान से जहां उसने पहली बार हार का सामना किया और उन सुबहों से, जब बाकी दुनिया सो रही होती है और वह अपने सपने के लिए पसीना बहा रहा होता है। उसके पीछे माता-पिता का विश्वास, गुरु का अनुशासन और हर हार के बाद फिर उठ खड़े होने का संकल्प होता है। पोडियम पर खड़ा खिलाड़ी कुछ क्षणों के लिए पूरी दुनिया को दिखाई देता है, लेकिन उस पोडियम तक पहुंचने का वर्षों का संघर्ष दिखाई नहीं देता।
मेष: दिन शुभ रहेगा...