Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बधनी कलां में 25 बोतल अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

September 27, 2026

बधनी कलां में 25 बोतल अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

मोगा: थाना बधनी कलां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 बोतल शराब बरामद करने का दावा किया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पार्टी दाना मंडी बुट्टर कलां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विशेष मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र बूटा सिंह निवासी पत्ती ढिल्लों, बुट्टर कलां को काबू किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 बोतल शराब ठेका बरामद की। बरामद शराब पर लगे लेबल के अनुसार इसे ‘ONE WHISKY FOR SALE IN UT CHANDIGARH ONLY’ दर्शाया गया है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना बधनी कलां पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 61-1-14 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब आरोपी तक कहां से पहुंची और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए इलाके में लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: बधनी कलां (moga)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें