Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत 279 परिवारों को मिला मालिकाना हक

November 2, 2026

मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत 279 परिवारों को मिला मालिकाना हक

279 Beneficiaries Get Property Ownership Rights : अमृतसर। पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को उनकी रिहायशी संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक देने की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव मालोवाल में आयोजित समारोह के दौरान 279 लाभार्थियों को मालिकाना हक के दस्तावेज वितरित किए। इनमें गांव मालोवाल के 213 और गांव संगरावां के 66 परिवार शामिल हैं।

इस अवसर पर गांव मालोवाल के 213 और गांव संगरावां के 66 लाभार्थियों को उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक प्रदान किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना लोगों को उनके घरों का कानूनी मालिकाना हक दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को अपनी संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक मिल रहा है, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याण और लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ऐसी जनहितैषी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और लगन के साथ लागू कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें