Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holiday News : लगातार 3 छुट्टियां… इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर और बैंक, पढ़े पूरी लिस्ट

August 13, 2025

Holiday News : लगातार 3 छुट्टियां… इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर और बैंक, पढ़े पूरी लिस्ट

Holidays in Punjab : अगस्त का महीना छुट्टियों और मौज-मस्ती का मौका लेकर आ रहा है। खासकर पंजाब के बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए यह महीना बेहद खास रहने वाला है, दरअसल इस महीने 15 अगस्त से शुरू होकर लगातार तीन दिनों तक छुट्टियां रहेंगी, जिससे स्कूली बच्चों से लेकर कामकाजी लोगों तक सभी को मौज-मस्ती और यात्रा का सुनहरा मौका मिलेगा। आपको बता दें कि जिससे स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। यह तीन दिवसीय अवकाश लोगों को यात्रा, पारिवारिक समय और त्योहारों को मनाने का शानदार अवसर प्रदान करेगा।

तीन दिन का छुट्टी कैलेंडर

15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी
17 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

इस प्रकार, 15 से 17 अगस्त तक पूरे पंजाब में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। कई निजी कार्यालय भी इस दौरान अवकाश रख सकते हैं।

15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
हर साल 15 अगस्त को भारत अपनी आज़ादी का पर्व मनाता है। 1947 में इसी दिन देश को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं और तिरंगा फहराते हैं। यह दिन देशभक्ति और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है।

16 अगस्त – जन्माष्टमी
जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की याद में मनाई जाती है। इस दिन मंदिरों में विशेष सजावट होती है, झांकियां निकाली जाती हैं और भक्त व्रत रखकर ‘लड्डू गोपाल’ की पूजा करते हैं। यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देता है।

यात्रा और त्योहार का डबल आनंद
इन तीन छुट्टियों का लाभ उठाकर लोग अपने परिवार के साथ पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों या रिश्तेदारों के घर जा सकते हैं। हालांकि, भीड़ को देखते हुए यात्रा और होटल बुकिंग समय रहते करने की सलाह दी जा रही है।

इन दिनों रहेगा बंद:

–सरकारी कार्यालय
–बैंक
–शिक्षण संस्थान (स्कूल व कॉलेज)
–अधिकतर निजी कार्यालय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें