Site icon Dainik Savera Times

LPU हिंसा मामले में तीन और छात्र गिरफ्तार, कोर्ट ने दिया रिमांड

3 More Students Arrested in LPU Violence : जालंधर। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन और छात्रों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र निवासी बिश्या, बिहार निवासी कृष्णा और राजस्थान निवासी योगेश को अलग-अलग स्थानों से काबू कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को रिमांड मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हिंसा में उनकी भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/a12524af-5984-45d9-b8ad-da30323f16ef.mov

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू करने के बाद फगवाड़ा की माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उनका रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बिश्या पुत्र अशोक कुमार निवासी महाराष्ट्र, कृष्णा पुत्र राजेश निवासी बिहार और योगेश पुत्र संपत निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। तीनों युवक लवली यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/25843a73-cd8e-4883-bcc5-db2e3537da49.mov

इनमें से योगेश को लवली यूनिवर्सिटी के लोअर गेट से काबू किया गया। पुलिस का आरोप है कि हिंसा के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ करने, सड़क अवरुद्ध करने तथा छात्रों को हिंसा के लिए भड़काने की कोशिश की गई थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया और मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए रिमांड हासिल किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हिंसा के दौरान उनकी भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
Exit mobile version