3 More Students Arrested in LPU Violence : जालंधर। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन और छात्रों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र निवासी बिश्या, बिहार निवासी कृष्णा और राजस्थान निवासी योगेश को अलग-अलग स्थानों से काबू कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को रिमांड मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हिंसा में उनकी भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू करने के बाद फगवाड़ा की माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उनका रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बिश्या पुत्र अशोक कुमार निवासी महाराष्ट्र, कृष्णा पुत्र राजेश निवासी बिहार और योगेश पुत्र संपत निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। तीनों युवक लवली यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...