
3 people arrested with drugs : मोगा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 27 ग्राम हेरोइन और 105 नशीली गोलियों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने गांव खुखराना के पास लखविंदर सिंह को 27 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया, जबकि थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव किशनपुरा कलां के नजदीक 105 नशीली गोलियों सहित सारज सिंह उर्फ तोता और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
थाना सदर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को 27 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर के सहायक थानेदार गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव खुखराना के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान लखविंदर सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी गांव सनेर को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।
थाना धर्मकोट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव किशनपुरा कलां के नजदीक 105 नशीली गोलियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसआई इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सारज सिंह उर्फ तोता निवासी चौधरी वाला और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी नूरपुर हकीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...