Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में लड़की का मोबाइल छीनकर उसे 400 मीटर तक घसीटने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार

September 9, 2024

जालंधर में लड़की का मोबाइल छीनकर उसे 400 मीटर तक घसीटने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार

जालंधर में दो दिन पहले बाइक सवार लुटेरो द्वारा एक लड़की के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास करके और उसे 400 मीटर तक घसीटने वाले आरोपियों को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी पहचान सीसीटीवी के माध्यम से की है। आपको बतादें कि दो दिन पहले 18 वर्षीय लक्ष्मी जोकि 12वीं कक्षा की छात्रा है। उस पर उस समय हमला किया गया जब वह अपनी भाभी से मिलकर घर लौट रही थी। लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। हमलावरों में से एक युवक पगड़ी पहने हुए था, जबकि अन्य ने अपने चेहरे स्कार्फ से ढके हुए थे। लड़की सड़क पर फोन हाथ में लिये अकेली ही चल रही थी कि लुटेरे आए और उसके हाथ से फोन छीनकर स्कूटी से भागने लगे। लड़की ने अपना फोन बचाने की पुरजोर कोशिश की। यहां तक कि वो जमीन पर गिर गई मगर उसने फोन नहीं छोडा। उन्होंने लड़की को काफी आगे तक घसीटा। इस घटना का वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी और आज उन तीनो आरोपियों को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की करवाई शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें