Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, 3 पिस्तौल और कार बरामद

June 27, 2024

लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, 3 पिस्तौल और कार बरामद

पंजाब। बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लॉरेंस और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शूटर करणदीप सिंह निवासी नवी बस्ती मौड़ मंडी, रघवीर सिंह निवासी कोट शमीर थाना सदर, कुलविंदर सिंह निवासी कोट शमीर जिला बठिंडा के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से एक वर्ना कार, 3 पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस और 6 मैगजीन बरामद की गई है। डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे बठिंडा और मोहाली में टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन हथियारों का इस्तेमाल जिले में कई टारगेट किलिंग और अन्य वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। बठिंडा और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। उनके खिलाफ पहले से ही करीब तीन मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें