Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस; 11 चरण-छोह स्थलों पर होंगे समागम : डिप्टी कमिश्नर

October 21, 2025

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस; 11 चरण-छोह स्थलों पर होंगे समागम : डिप्टी कमिश्नर

बरनाला: श्री गुरु तेग बहादुर जी के निस्वार्थ बलिदान को याद करते हुए, पंजाब सरकार द्वारा गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत, गुरु साहिब के चरण-छोह (पवित्र स्पर्श) प्राप्त स्थानों पर विशेष समागम, विशाल नगर कीर्तन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला बरनाला में 5 नवंबर से 16 नवंबर तक 11 गुरु साहिब के चरण-छोह प्राप्त स्थानों पर कवि दरबार/कीर्तन समागम आयोजित किए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर बरनाला टी बेनीथ ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक समिति की विशेष बैठक के दौरान यह जानकारी दी। यह विशेष बैठक गुरु साहिब के शहीदी दिवस मनाने संबंधी प्रबंधों के लिए बुलाई गई थी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 5 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर हिंद दी चादर सेखा और गुरुद्वारा पातशाही नौवीं गुरुसर साहिब कट्टू में समागम होंगे।

5 नवंबर गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर हिंद दी चादर सेखा, गुरुद्वारा पातशाही नौवीं गुरुसर साहिब कट्टू 8 नवंबर गुरुद्वारा सोहियाणा साहिब पातशाही नौवीं धौला, गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर जी पातशाही नौवीं पंधेर 9 नवंबर गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं ढिलवां 14 नवंबरगुरुद्वारा पातशाही नौवीं दुलम्मसर मौड,गुरुद्वारा दातनसर साहिब पातशाही नौवीं भगतपुरा 15 नवंबर गुरुद्वारा अड़ीसर साहिब पातशाही नौवीं कोठे चुंगा,गुरुद्वारा गुरुसर साहिब पातशाही नौवीं पक्खों कलां 16 नवंबर गुरुद्वारा पातशाही नौवीं फरवाही,गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब पातशाही नौवीं भैणी महराजनगर कीर्तन का आगमन,उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए निकाली जा रही यात्र जिला बरनाला में 21 नवंबर को पहुंचेगी। यह यात्र जिला बरनाला में गुरुद्वारा सोहियाणा साहिब में रुकेगी।

जिला बठिंडा से आ रही इस यात्र का स्वागत जिला प्रशासन बरनाला और श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारा सोहियाणा साहिब में किया जाएगा। यात्र मार्ग और प्रबंध गुरुद्वारा सोहियाणा साहिब से यात्र हंडियाया पहुंचेगी। हंडियाया से कचेहरी चौक,गुरुद्वारा नानकसर साहिब, आई टी आई चौक से बडबर टोल प्लाजा पहुंचेगी। डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि यात्र के रूट की अच्छी तरह से सफ़ाई की जाए, सड़कों की मरम्मत की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। स्कूली छात्रों के लिए जागरूकता कार्यRम डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि युवा पीढ़ी को गुरु साहिब के अमूल्य बलिदान से परिचित कराने के लिए स्कूूलों और कालेजों में गुरु जी से संबंधित जानकारीपूर्ण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में गुरु जी संबंधी प्रतियोगिताएं करवाएं और बच्चों को जागरूक करें। इस बैठक में उप मंडल मजिस्ट्रेट बरनाला और महल कलां मैडम सोनम,जिला पंचायत और विकास अधिकारी सविंदर सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) सुनीतिंदर सिंह,अमनदीप सिंह टल्लेवालिया,गुरजंट सिंह बरनाला,राम सरूप शर्मा,मालविंदर सिंह, एल बी एस कॉलेज से मैडम अर्चना और अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : सरकार का बड़ा कदम, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग पर 30 अप्रैल तक मांगे गए सुझाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें