Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेमेंट लेकर घर वापस लौट रहे बुक सेलर से 4 लाख रुपए लूटे

March 29, 2024

पेमेंट लेकर घर वापस लौट रहे बुक सेलर से 4 लाख रुपए लूटे

अमृतसर: शहर के घी मंडी इलाके से पेमेंट लेकर घर वापस लौट रहे बुक सेलर को बटाला रोड पर लूट लिया गया। बाइक सवार 3 लुटेरों ने बुक सेलर से 4 लाख रु पए लूट लिए हैं। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुरजीत कुमार निवासी गली नंबर 19 पवन नगर बटाला रोड ने पुलिस को बताया है कि वह किताबें बेचने का काम करता है। वीरवार की शाम को ट्रांसपोर्ट एरिया घी मंडी से पेमेंट ली। पेमेंट लेने के बाद अपनी एक्टिवा की डिक्की में रखी और घर की तरफ चल पड़े। बाइक पर तीन लुटेरे उनका पीछा कर रहे थे।

जब वह घर के नजदीक पवन नगर गली नंबर 20 के सामने पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें चलती एक्टिवा से नीचे गिरा दिया। इसके बाद एक लुटेरे ने उन पर चाकू से वार किया। वह दीवार के साथ टकराकर घायल हो गए। लुटेरे उनकी डिक्की से चार लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर थाना मोकमपुरा की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया के पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जिस तरह से वारदात को अजाम दिया गया है। उससे साबित होता है कि लुटेरे सब कुछ पहले से ही जानते थे इसलिए सबसे पहले आसपास के लोगों से ही जांच शुरू की गई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें