Site icon Dainik Savera Times

Haryana : आसाराम-नारायण साईं प्रकरण के गवाह से 42 लाख रिकवर

42 lakh recovered from witness against Asaram

42 lakh recovered from witness against Asaram

पानीपत। आसाराम और नारायण साईं प्रकरण में मुख्य गवाह महेंद्र चावला के कब्जे से पुलिस ने 42 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। शेष राशि उसके भतीजे के पास है। पुलिस भतीजे को खोज रही है।

पहले 24 लाख रुपये किए थे बरामद

बता दें कि पुलिस ने 18 अप्रैल को महेंद्र चावला, भाई देवेंद्र चावला और भतीजे राम को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि महेंद्र चावला ने सनौली गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के साथ चल रहे केस में गवाही से पलटने के नाम पर 70 लाख रुपये लिए थे। बाद में 80 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने महेंद्र चावला को पहले तीन दिन के रिमांड पर लिया था। महेंद्र के कब्जे से 24 लाख रुपये बरामद किए थे। वीरवार को तीनों को दोबारा फिर से अदालत के सामने पेश किया था। देवेंद्र चावला और राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। महेंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया था।

अब तक बरामद हो चुके 42 लाख

दो दिन के रिमांड के दौरान उसके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये और बरामद हुए। अभी तक महेंद्र चावला और उनके परिजनों से पुलिस 42 लाख रुपये की नकदी बरामद कर चुकी है। वहीं, पूछताछ में पता चला है कि बाकी की नकदी महेंद्र चावला के दूसरे भाई के बेटे के पास है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शनिवार को महेंद्र चावला को अदालत के सामने पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अब न्यायिक हिरासत पर भेजा

मुख्यालय के डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि महेंद्र चावला और उसके परिजनों से अब तक 42 लाख रुपये की नकदी बरामद हो चुकी है। बाकी की नकदी उसके दूसरे भतीजे के पास होने की जानकारी मिल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महेंद्र चावला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version