Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मान के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं को प्रदान की 50 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां : Hardeep Singh Mundian

February 17, 2025

CM मान के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं को प्रदान की 50 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां : Hardeep Singh Mundian

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करने के लिए मुहिम शुरू की गई जिसके तहत मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विभाग में 44 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे है। पंजाब भवन में आयोजित एक सादे लेकिन प्रभावशाली समारोह के दौरान मुंडिया ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 50 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज भर्ती हुए युवाओं और उनके परिवारों के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ नई भर्तियां कर रही है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि नवनियुक्त उम्मीदवार पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे। आज कुछ अभ्यर्थियों को अनुकंपा के आधार पर भी नौकरी दी गई है।

मुंडियां ने अनुकंपा के आधार पर भर्ती हुए उम्मीदवारों के परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि वे उनके परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकते, लेकिन सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी प्रदान करके परिवारों की मदद करने का विनम्र प्रयास किया है।

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव नील कांत अवध ने बताया कि आज भर्ती किए गए उम्मीदवारों में 8 जूनियर मैपर, 4 क्लर्क, 19 हेल्पर टेक्निकल, 12 सेवादार और एक चौकीदार शामिल हैं। इस अवसर पर विभाग के निदेशक अमित तलवार भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें