Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ का 95वां दिन: 4.3 किलो हेरोइन और 1.42 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 138 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

June 4, 2025

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ का 95वां दिन: 4.3 किलो हेरोइन और 1.42 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 138 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ युद्ध “युद्ध नशिया विरुद्ध” के 95वें दिन में प्रवेश करते हुए पंजाब पुलिस ने बुधवार को 138 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.3 किलोग्राम हेरोइन, 6133 नशीली गोलियां और 1.42 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या मात्र 95 दिनों में 15,633 तक पहुंच गई है।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 97 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 519 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 99 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले अभियान के दौरान 546 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। विशेष डीजीपी ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति- प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) लागू की है। पंजाब पुलिस ने नशामुक्ति अभियान के तहत आज 77 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें- श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, मौके पर मची चीख-पुकार, 40 लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें