Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

15 वर्षीय नबालिग को भगा ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

June 18, 2024

15 वर्षीय नबालिग को भगा ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

जीरकपुर: पुलिस ने एरो सिटी निवासी एक महिला की शिकायत पर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को भगा ले जाने के आरोप में एक राज मिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज कुमार निवासी गांव मंदेरा उपदाया थाना चाटा जिला कुशी नगर उत्तरप्रदेश के खिलाफ 363 व 366 ए के तहत केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में 15 वर्षीय नबालिगा की मां ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं और उनका परिवार एरो सिटी में चौकीदारी कर अपना पालन पोषण करता है।

जिन में से सबसे बड़ी 15 वर्षीय बेटी दोपहर से घर से घायब है। जिसे मनोज कुमार (24) नामक युवक भगा ले गया है। उन्होंने बताया कि मनोज राज मिस्त्री का काम करता है और उसका उनके घर आना जाना था। जो अक्सर बताता था कि वह मुंबई में भी राज मिस्त्री का काम करता था। उन्होंने शक जाहिर किया कि कहीं आरोपी मुंबई में उनकी बेटी को बेच ना दे। शिकायतकर्ता ने बताया कि मनोज कुमार व उसका भाई पवन कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी को किडनैप कर ले गए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना जीरकपुर में दर्ज करवा उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें