Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

होटल में ठहरे युवक-युवती में हुई तकरार; युवती ने तेजधार हथियार से युवक पर किया घायल

April 9, 2024

होटल में ठहरे युवक-युवती में हुई तकरार; युवती ने तेजधार हथियार से युवक पर किया घायल

बठिंडा: बठिंडा के बीबी वाला रोड के नजदीक स्थित एक होटल में सोमवार की देर रात एक नौजवान को बेरहमी से नुकीली चीज से कार कर गंभीर रूप से घायल कर दया। बताया जा रहा है कि इस घटना में कमरे में प्रेमी प्रेमिका नशे के चक्कर में एक दूसरे से देर रात तक पहले लड़ते रहे। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि प्रेमिका ने प्रेमी को किसी नुकीली चीज से वार कर काट डाला। लड़के को हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज स्थानीय एम्स अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में जैसे ही थाना सिविल लाइन पुलिस को पता चला तो मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि लड़के की हालत मंगलवार दोपहर तक स्थिर है। वही युवक पर हमले का क्या कारण रहा इसे लेकर मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की बीती रात बीबी वाला रोड स्थित एक होटल में एक युवक व युवती ठहरे थे। बताया जा रहा है कि लड़का मानसा जिले के एक गांव का है जिसकी शादी हो चुकी है और लड़की गंगानगर की रहने वाली है।

होटल प्रबंधन का दावा है कि लड़के और लड़की ने अपनी पहचान देकर यह कमरा बुक करवाया था लेकिन देर रात दोनों में झगड़ा हो गया और ऊंची आवाज में बात करने लगे।
जिसके बाद होटल प्रबंधकों ने जब कमरा खुलवाकर देखा तो लड़का लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ा मिला जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ गंभीर युवक को अस्पताल में पहुंचाया गया। वही पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें