Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा में स्कूल वैन की टक्कर से बच्ची की मौत, पांच साल बाद पैदा हुई थी बच्ची

August 6, 2024

बठिंडा में स्कूल वैन की टक्कर से बच्ची की मौत, पांच साल बाद पैदा हुई थी बच्ची

बठिंडा:  गांव हमीरगढ़ में सोमवार सुबह स्कूल वैन की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान अवनीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं, घटना के बाद थाना दयालपुरा पुलिस ने बच्ची के पिता जीवन सिंह के बयान पर वैन चालक मनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में जीवन सिंह ने बताया कि जब वह बेटी के साथ सैर पर गए थे। सैर करने के बाद वापस घर लौट रहे थे तो दूसरी तरफ से आई स्कूल वैन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते उनकी बेटी अवनीत कौर के सिर पर वैन का अगला एवं पिछला टायर चढ़ गया, जबकि वह खुद नीचे गिर गए। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। थाना दयालपुरा कर्मचारी जगसीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता जीवन सिंह के बयान पर वैन चालक मनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें