Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

July 4, 2025

दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

जालंधर : दुबई में नौकरी दिलाने का झूठा सपना दिखाकर नोएडा के एजैंट ने एक युवती से कई बार दुष्कर्म किया और फिर ईल वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, जिसकी शिकायत पीड़ित ने कमिश्नरेट पुलिस को दी और महिला थाने में पुलिस ने शिकायत के बाद एजैंट नोएडा निवासी वरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि आरोपी वरुण कुमार खुद को वी ड्रीम नामक कंपनी का मालिक बताता है और महिलाओं को दुबई में नौकरी दिलाने का दावा किया था।

इसी बहाने उसने युवती को अपने झांसे में लेकर शारीरिक शोषण किया और उसकी ईल वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देकर जालंधर सहित फगवाड़ा के होटलों में कई बार उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि एक बार आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म भी किया। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि उसे आरोपी के बारे में एक परिचित महिला ने जानकारी दी थी, जिसने कहा था कि वरुण कई लड़कियों को पहले भी दुबई में नौकरी दिला चुका है।

इसके बाद युवती ने व्हाट्सएप्प पर वरुण से संपर्क किया। आरोपी ने खुद को दुबई निवासी और नोएडा में आफिस होने का दावा करते हुए उससे आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज सहित 50,000 की मांग की। जुलाई 2024 के पहले सप्ताह में वरुण भारत आया तो उसने जालंधर के एक होटल के बाहर दस्तावेज और पैसे ले लिए। महिला पुलिस थाना की पुलिस ने जांच के बाद एजैंट वरुण कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : आशीष चंचलानी का बड़ा प्लान! ‘एकाकी’ से यूनिवर्स शुरू करने का दिया संकेत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें