Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Oman से लौटी युवती ने सुनाई दर्दनाक आपबीती: ‘सहेली ने खुद की वापसी के लिए धोखे से ओमान बुलाया’, न खाना मिला, न मिले पैसे

April 28, 2025

Oman से लौटी युवती ने सुनाई दर्दनाक आपबीती: ‘सहेली ने खुद की वापसी के लिए धोखे से ओमान बुलाया’, न खाना मिला, न मिले पैसे

Oman : अरब देशों में युवतियों पर हो रहे अत्याचार और उन्हें झांसे में लेकर फंसाने के मामले दिन-प्रतिदिन गंभीर रूप लेते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कपूरथला से सामने आया है। जहां एक युवती को उसकी ही दोस्त ने नौकरी का झांसा देकर मस्कट और खुद की वापसी के लिए, ओमान बुला लिया।

पीड़िता ने वापस लौटने के बाद अपनी दर्दनाक आपबीती सांझा की। राज्यसभा सांसद व पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से सुरक्षित लौटने के बाद युवती ने बताया कि उसकी दोस्त जानती थी कि उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसका, फायदा उठाकर उसने अच्छे वेतन और सैलून में काम देने का लालच देकर ओमान बुला लिया। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचकर पीड़िता ने खुलासा किया कि वहां के हालात लड़कियों के रहने लायक नहीं हैं।

उसे वहां न केवल तय काम से अलग घरेलू काम करवाया गया बल्किदिनभर काम कराने के बावजूद खाना तक नहीं दिया जाता था। उसके साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया गया। जैसे ही वह ओमान पहुंची, उसका मोबाइल छीन लिया गया और तनख्वाह देने की बजाय उसके पैसे भी ले लिए गए। जहां उसे रखा गया था, वहां कई अन्य लड़कियां भी थी, जो वापस लौटने की उम्मीद तक छोड़ चुकी थी।

अरब देशों में नौकरी के लिए न जाए लड़कियां
पीड़िता ने अन्य लड़कियों से अपील की कि वह किसी के कहने में आकर अरब देशों में नौकरी के लिए न जाए। पीड़िता के साथ पहुंचे उसके परिजनों ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल का आभार जताया और कहा कि अगर समय रहते उन्होंने कार्रवाई न की होती, तो उनकी बेटी का वीजा बढ़ाकर उसे 2 वर्षो तक बंदी बनाकर रखा जा सकता था। संत सीचेवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि जब तक ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोहों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक इन घटनाओं को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने विदेश मंत्रलय और भारतीय दूतावास का धन्यवाद किया और पंजाब के लोगों से अपील की कि ऐसे गिरोहों से सावधान रहें, जो मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों को अरब देशों में फंसा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें