Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का समूह 21 को दिल्ली मार्च फिर शुरू करेगा : पंधेर

January 17, 2025

शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का समूह 21 को दिल्ली मार्च फिर शुरू करेगा : पंधेर

चंडीगढ़: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने वीरवार को कहा कि 101 किसानों का एक समूह 21 जनवरी को शंभू बॉर्डर बिंदु से दिल्ली के लिए अपना मार्च फिर से शुरू करेगा ताकि सरकार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाया जा सके। इससे पहले 101 किसानों के जत्थे ने पिछले साल 6 दिसंबर, 8 दिसंबर और 14 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली की ओर जाने के 3 प्रयास किए थे। उन्हें हरियाणा में सुरक्षा कर्मियों द्वारा आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई थी।

पंधेर ने कहा, हमने देखा है और हमें भी लगता है कि सरकार किसी भी बातचीत के लिए तैयार नहीं है। आंदोलन को तेज करने का फैसला दोनों मंचों (एसकेएम-गैर-राजनीतिक, केएमएम) ने लिया है।’ 15 जनवरी को 111 किसानों के एक समूह ने अपने नेता डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाते हुए आमरण अनशन शुरू किया और कसम खाई कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई पहले करेगा बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें