Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के कक्का रोड पर स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का रॉ मैटीरियल और स्टॉक राख

July 17, 2024

लुधियाना के कक्का रोड पर स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का रॉ मैटीरियल और स्टॉक राख

लुधियाना: ताजपुर रोड पर बाला जी पुली के निकट स्पिनिंग मिल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से निकला धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था। आग से रॉ मैटीरियल और तैयार माल जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। 30 के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से होने वाले नुक्सान का अभी सही जायजा नहीं लग सका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह आग ताजपुर रोड पर बाला जी पुली के निकट कक्का रोड पर पी.डी.जी. स्पिनिंग मिल में लगी।

सुबह तकरीबन 10 बजे मिल के रॉ मैटीरियल सैक्शन में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग ने भीष्ण रूप अख्तियार कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया लेकिन तब तक आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। आग से मिल में पड़ा तैयार माल और रॉ मैटीरियल पूरी तरह से जलकर राख हो गया, जबकि एक मशीन भी आग से जल गई। आखिरकार 3 बजे तक फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मालिक विवेक गुप्ता का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। आग से हुए नुक्सान के बारे में अभी स्पष्ट तो नहीं बताया जा सकता लेकिन भारी नुक्सान हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें