Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर में कोहरे के कारण हुआ बड़ा हादसा, 1 महिला की मौत, कई लोग घायल

January 17, 2024

फिरोजपुर में कोहरे के कारण हुआ बड़ा हादसा, 1 महिला की मौत, कई लोग घायल

फिरोजपुर (सूरज) : फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर काेहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कोहरे के कारण ओवरटेक कर रही एक ऑल्टो कार पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। इस हादस में एक महिला की मौत हाे गई हैं, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि ऑल्टो कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार घायल परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें लगने के कारण उन्हें इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ से आ रही ऑल्टो कार में सवार एक परिवार की पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। हादसे का कारण वाहन द्वारा ओवरटेक करना बताया जा रहा है। सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस को ड्राइवर नहीं देख पाया और कार सीधे बस में जा घुसी। आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार 4 लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में लगभग 25 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं। आलम यह है कि बस सड़क से नीचे नहीं गिरी, नहीं ताे काेई बड़ा हादसा हो सकता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें