Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरनाला के रिहाईशी इलाके में एक विवाहिता ने तेल डालकर अपने आप को किया आग के हवाले, मौके पर हुई मौत

May 2, 2023

बरनाला के रिहाईशी इलाके में एक विवाहिता ने तेल डालकर अपने आप को किया आग के हवाले, मौके पर हुई मौत

बरनाला के रिहाईशी इलाके में एक विवाहिता द्वारा तेल छिड़ककर अपने आप को जला कर आत्महत्या की घटना सामने आने से शहर में सनसनी फ़ैल गई है। इस घटना में बुरी तरह से जलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरी घटना की जांच की जा रही है और डीएसपी बरनाला के मुताबिक शुरुआती जांच में आत्महत्या के तहत 174 का मामला दर्ज किया जा रहा है, बाकी जांच में जो भी सामने आएगा उसके मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल बरनाला भेज दिया गया है।

जानकारी मुताबिक बरनाला के कच्चा कालेज रोड के पास एक रिहायशी इलाके में वीना रानी उम्र 40 साल जिसका 20 साल पहले विवाह हुआ था। उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। घटनास्थल पर पहुंची बरनाला पुलिस प्रशासन की तरफ से घटना की जांच की जा रही है। इस घटना के पीछे क्या कारण रहे होंगे यह सब फॉरेंसिक लैब और फोटोग्राफर एक्सपर्ट से पता चलेगा। जांच दौरान डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह ने बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि बरनाला के केसी रोड गली नंबर 11 में एक महिला ने खुद को आग लगा कर अपनी जान दे दी है हमने वहां पहुंचकर देखा तो महिला पूरी तरीके से जलकर अपनी जान गवा चुकी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें