ETO Launches ‘Maan Ke Munafe’ Campaign : अमृतसर। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु के वार्ड नंबर 1 में ‘मान के मुनाफे’ अभियान की शुरुआत की। गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह जी में माथा टेकने के बाद उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं के जरिए परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, राशन और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाएं दी जा रही हैं।
इस अभियान के दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 1 के घर-घर जाकर लोगों को पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर लोगों से बातचीत करते हुए लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से परिवारों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मान के मुनाफे’ के तहत एक आम पंजाबी परिवार को विभिन्न सरकारी सुविधाओं के माध्यम से बड़ा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 और 1,500 रुपये, बिजली के बिलों में राहत, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा, सरकारी स्कूलों में फीस, किताबें और वर्दियों की सुविधा, मुफ्त राशन, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त इलाज और दवाइयां तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक परिवार को इन लाभों की वार्षिक कीमत करीब 1.82 लाख रुपये बनती है। स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि इसके अलावा खेतों में मोटरों के लिए मुफ्त बिजली, अनुसूचित जाति के परिवारों को वित्तीय सहायता और आशीर्वाद योजना के तहत आर्थिक सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी लोगों को प्रदान की जा रही हैं।
प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के घरेलू खर्च को कम करना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, राशन तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने हक की सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों तक पहुंचाया जा रहा है और इन योजनाओं के माध्यम से आम परिवारों को आर्थिक राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों की सुविधा और कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...