कांगड़ा जिले के गंगथ पंचायत के करियाल गांव में लोहे का एक बम जैसा टुकड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार धातु का लगभग 8 इंच है जिसमे जमीन में 10 इंच का गड्ढा बना दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों प्रधान जोगिंदर सिंह और पूर्व प्रधान रमेश चंद के अनुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे उन्होंने पठानकोट की तरफ से विस्फोटों की आवाज सुनी। उनमें से एक ने बताया,आसमान से एक जलती हुई रॉकेट जैसी वस्तु आई और तेज आवाज के साथ सड़क पर गिरी। जब हम मौके पर जांच करने गए तो हमें एक गड्ढा मिला जिसमे बम जैसा लोहे का टुकड़ा था। पुलिस ने उस टुकड़े को अपने कब्जे में ले लिया।
ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

