Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में कांगड़ा निवासी की लूट के इरादे से की गई थी हत्या, 3 गिरफ्तार

February 1, 2026

अमृतसर में कांगड़ा निवासी की लूट के इरादे से की गई थी हत्या, 3 गिरफ्तार

अमृतसर: थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान हिमाचल जिला कांगड़ा गांव टिप उपरवा निवासी पप्पू विजय के रूप में हुई है। पप्पू 2 नवंबर 2025 से कांगड़ा हिमाचल प्रदेश से लापता था। डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस आलम विजय सिंह ने बताया कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में निहंग गुरप्रीत सिंह निवासी गांव वेहरा थाना भिंडीसैदां अमृतसर देहाती, गुरप्रीत सिंह उर्फ कालू निवासी गांव ईनेकोट बटाला गुरदासपुर और विशाल उर्फ सममंडन निवासी गली नंबर 1 जवाहर नगर मेहता रोड को गिरफ्तार किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस आलम विजय सिंह ने बताया की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। मरने वाला व्यक्ति 2 नवंबर से लापता था। थाना मकबूलपुरा की पुलिस को सूचना मिली थी जीटी रोड पर मॉल ऑफ अमृतसर के सामने फ्रीडम ग्रैंड पैलेस के साथ एक खाली प्लाट है। इस खाली प्लाट में एक व्यक्ति की डैड बॉडी पड़ी हुई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। उसके पीछे गुप्त अंग में लकड़ी के टुकड़े डाले गए थे। खून बह रहा था।

इसके अलावा चेहरे पर भी काफी जख्म थे। लाश को कब्जे में लिया गया। उसे समय लाश की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। थाना मकबूलपुरा के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसदीप सिंह और उनकी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। पहले मृतक की पहचान हुई। फिर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट के इरादे से हत्या की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें