Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा पुलिस लाइन में तैनात एक जवान को राइफल साफ करते हुए लगी गोली

November 24, 2023

बठिंडा पुलिस लाइन में तैनात एक जवान को राइफल साफ करते हुए लगी गोली

बठिंडा पुलिस लाइन में तैनात एक जवान को राइफल साफ करते समय गोली लग गई है।जानकारी के मुताबिक, वह पुलिस लाइन में अपनी राइफल साफ कर रहा था। जिसके बाद अचानक उन पर गोली चल गई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले उसे सिविल अस्पताल बठिंडा लाया गया, हालात गंभीर होने पर उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसका अभी भी इलाज चल रहा है।

एसपी हेडक्वार्टर गुरविंदर सिंह संघा ने बताया कि आज सुबह जब पुलिस कांस्टेबल अमनप्रीत सिंह ड्यूटी पर गया तो वह अपनी राइफल चेक करने लगा और अचानक गोली लगने से घायल हो गया। उन्हें पहले बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बाद में उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया।उन्हें एम्स रेफर किया गया है। पुलिस कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है, यह सब अचानक हुआ हादसा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें