Site icon Dainik Savera Times

बस स्टैंड फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक की मौके पर मौत

जालंधर: वीरवार देर रात बस स्टैंड फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार टाटा पंच कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई। थाना बारादरी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अमृतपाल पुत्र बलजीत चंद निवासी चौगिट्टी के तौर पर हुई है। थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात उन्हें पब्लिक के माध्यम से सूचना मिली कि बस स्टैंड फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय डिवाइडर से टकरा जाने के बाद टाटा पंच कार (नंबर पीबी 08 एवाई 4477) पलट गई। उनके अनुसार वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायल अमृतपाल को बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान अमृतपाल पुत्र बलवीर चंद के तौर पर की गई। इसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचे परिवार ने मृतक की पहचान अमृतपाल के तौर पर की। वहीं जांच उपरांत यह भी पता चला कि मृतक बस्तियात में स्थित बाबू जगजीवन राम चौक के निकट लैबोरेट्री चलाता है और आज काम खत्म करने के बाद वह अपनी पंच गाड़ी में सवार होकर घर के लिए निकला था कि जैसे ही वह बस स्टैंड फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिस उपरांत उसकी मौत हो गई। थाना बारादरी की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में जमा करवा दिया है। शुक्रवार सुबह शव पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex-Nifty के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड

Exit mobile version