Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों काे कुचला, एक की मौके…

July 11, 2024

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों काे कुचला, एक की मौके…

लुधियाना: लुधियाना में बीती रात दिल्ली हाईवे रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। यह हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। एक्टिवा चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा दोस्त गंभीर हालत में है। आस-पास के लोगों की मदद से पीछे बैठे युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कि मृतक युवक ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया था। लोगों ने हादसे की सूचना फोकल प्वाइंट थाने की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ढंढारी इलाके की एक कॉलोनी में रहता है।

वह ईश्वर कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त सन्नी के साथ एसी की सर्विस करवाने के लिए शोरूम जा रहा था। जहां रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा का हैंडल ट्रक में फंस गया और ट्रक सन्नी और उसके दोस्त के ऊपर से गुजर गया।

सनी की हुई मौके पर ही मौत

हादसे में सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके टेस्ट किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना फोकल प्वाइंट थाने की पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी चेक करके ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें