Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्राले ने बाइक सवार 2 लड़कियों समेत 3 को कुचला, तीनों की मौत

May 31, 2025

ट्राले ने बाइक सवार 2 लड़कियों समेत 3 को कुचला, तीनों की मौत

बठिंडा: शुक्रवार देर रात डबवाली रोड पर ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग कालेज के बाहर एक ट्राले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग लड़कियों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल कालोनी के एसएचओ एसआई हरजीवन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सहारा जन सेवा की मदद से मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में सिकंदर सिंह निवासी रैगर बस्ती दल सिंह वाला रोड जैतो मंडी ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। उसकी छोटी बहन वीरपाल कौर की शादी गांव अबलू कोटली निवासी गुरप्यार सिंह के साथ हुई है। उसने बताया कि उसकी बहन का परिवार बलराज नगर गली नंबर 9 बठिंडा में रहता है।

उसने बताया कि बीती शुक्रवार को वह अपनी बहन वीरपाल कौर से मिलने बठिंडा आया था। शाम को करीब साढ़े 6 बजे मेरी भतीजी अर्शदीप कौर 14 साल, उसकी सहेली संजना 15 साल निवासी बलराज नगर तथा विकास कुमार निवासी बाबा दीप सिंह नगर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बठिंडा फैक्टरी आउटलेट पर कुछ खाने-पीने के लिए गए थे। उसने अपने बयानों में बताया कि खाना खाने व घूमने के बाद वे लोग रात करीब साढ़े 8 बजे वहां से फ्री हुए थे। जिसके बाद उसकी भतीजी अर्शदीप कौर, उसकी सहेली संजना व विकास कुमार अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी-03बीके-7103 पर सवार होकर बलराज नगर स्थित अपने घर की ओर वापस आ रहे थे।

पीड़ित ने बताया कि जब वह जब लोग ज्ञानी जैल सिंह कॉलेज डबवाली रोड बठिंडा के पास पहुंचे, तो डबवाली रोड से बठिंडा की ओर जा रहे एक ट्रेलर नंबर एचआर-66सी-8406 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी भतीजी हर्षदीप कौर, उसकी सहेली संजना व विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। सिकंदर सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस चौकी वर्धमान की पुलिस ने ट्रेलर चालक सिकंदर खान निवासी खाकोलितारपुर, थाना मेलासर, जिला नागौर, राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में ले लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board Result 2026: कुछ ही देर में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट​, जानें कैसे चैक करें अपना रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें