Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या, बेटे और पति पर केस दर्ज़

अमृतसर: 100 फुटी रोड प्रीतम नगर में विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुलिस ने पति और बेटे पर केस दर्ज किया है। किशन कुमार निवासी आदर्श नगर कोट खालसा ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन अनु की उम्र 43 साल थी। 25 साल पहले उनकी बहन की शादी राजेश कुमार निवासी प्रीतम नगर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। कुछ दिन पहले ही उनकी बहन के साथ मारपीट की गई। मामला गणमान्य लोगों के बीच पहुंचा। उनके जीजा राजेश कुमार द्वारा भविष्य में मारपीट न करने का वायदा किया। मगर 25 अप्रैल को उनके जीजा राजेश कुमार ने अपने बेटे के साथ मिल कर उनकी बहन के साथ मारपीट की। उनकी बहन की मौत हो गई है। थाना बी डिवीजन की पुलिस द्वारा केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: अकाली दल के इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफ़ा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Exit mobile version