Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

खाना बनाने में देरी होने पर महिला को डंडों से पीट-पीट उतारा मौत के घाट

July 11, 2024

खाना बनाने में देरी होने पर महिला को डंडों से पीट-पीट उतारा मौत के घाट

अमृतसर: पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ के कोट सुल्तान के कोरीवाली गांव में खाना बनाने में देरी होने पर एक महिला को ससुरालियों ने शारीरिक यातनाएं देकर मार डाला। कोट सुल्तान पुलिस ने मृतका परवीन बीबी के चाचा अब्दुल मजीद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि परवीन के पति मुहम्मद यूसुफ ने अपने भाइयों मुहम्मद एजाज, मुहम्मद यूनिस और नादर के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित किया। संदिग्धों ने परवीन को डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे तहसील मुख्यालय अस्पताल से जिला मुख्यालय अस्पताल और फिर गंभीर हालत में मुल्तान के निश्तार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिला पुलिस अधिकारी असदुर रहमान ने दावा किया कि संदिग्धों को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें