Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर के जुझार सिंह एवेन्यू स्थित घर में महिला की बेरहमी से की गयी हत्या

August 23, 2024

अमृतसर के जुझार सिंह एवेन्यू स्थित घर में महिला की बेरहमी से की गयी हत्या

अमृतसर: अमृतसर में कानून व्यवस्था अचानक डगमगाती नजर आ रही है, दिन-ब-दिन लूट और हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महिलाएं घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं दिख रही हैं। ताजा मामला अमृतसर के जुझार सिंह एवेन्यू, एयरपोर्ट रोड का है, जहां एक महिला की कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी. घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। मृतक के परिवार के सदस्य शहर से बाहर थे जबकि उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था और एक बेटी है जो स्कूल गयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. घटना क्यों हुई इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। मृतक महिला की पहचान शैली अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी सरवनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक महिला का खून से लथपथ शव अलमारी में पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें