Site icon Dainik Savera Times

कर्ज में जमीन और घर बिक जाने से परेशान युवा किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

मानसा: जिले के गांव नंगल कला में एक किसान द्वारा कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली गई। घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पaताल पहुंचाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे बेटा, पत्नी और मां को छोड़ गया है। मृतक किसान 7 लाख रुपए का कर्जदार बताया गया है जिसमें ट्रैक्टर की किस्ते और कुछ लोगों का लेन-देन बताया गया है।

मृतक किसान के चाचा भोला सिंह ने बताया कि मृतक किसान जरनैल सिंह (38) का कर्ज के चलते घर और जमीन दोनों बिक गई और अब वे मानसा में एक किराए के मकान में रहते अपने परिवार का गुजारा करने के लिए ट्रैक्टर किस्तों पर लिया था। अपने सिर चढ़े कर्ज से परेशान होकर जरनैल सिंह ने सोमवार को खुद को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली गई। ग्रामीणों व किसानों ने सरकार से अपील करते कहा कि मृतक किसान के परिवार की आर्थिक मदद की जाए ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके। मामले के जांच अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि मृतक किसान की पत्नी वीरपाल कौर के बयान पर कार्रवाई करने के बाद लाश का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनी: वॉल्वो बस पर थार सवार बदमाशों ने किया हमला, चालक-परिचालक समेत 4 लोग घायल

Exit mobile version