Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फौज की भर्ती की तैयारी करते नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत

November 22, 2024

फौज की भर्ती की तैयारी करते नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत

मानसा: नशे की ओवरडोज से मजदूर परिवार के एक 22 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। गांव अकलिया के इस नौजवान की लाश शुक्रवार को सुबह खेतों में से मिली। इससे पहले भी नशे कारण अकलिया व जोगा में कई नौजवानों की मौत हो चुकी है। इस नौजवान की मौत के बाद गुस्साए गांववासियों, नौजवान सेवा सोसायटी, किसान जत्थेबंदियों व मजदूरों ने बरनाला-मानसा मार्ग पर लाश रखकर अनिश्चित समय के लिए धरना लगा दिया है। पीड़ित परिवार व जत्थेबंदियों ने इस लिए 10 लाख रूपये मुआवजा, परिवार के 1 सदस्य के लिए सरकारी नौकरी, जिम्मेवार पुलिस अफसर के खिलाफ कार्रवाई तथा नशा बेचने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। जोगा पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की सुबह मजदूर परिवार के 22 वर्षीय नौजवान गुरप्रीत सिंह उर्फ बलजिंद्र सिंह की लाश सुबह गांव के खेतों में से मिली।

परिवार को किसी राहगीर ने इसकी सूचना दी। मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ बलजिंद्र सिंह के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक 6 महीने से नशे की लत का शिकार हो गया। वह परिवार का इकलौता बेटा था। नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। 6 महीने पहले उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। परिवार में पीछे वह अपनी मां व 2 बहनें छोड़ गया। वह फौज की भर्ती की तैयारी कर रहा था। उधर, धरने में बोलते समाजसेवी जगसीर सिंह सीरा, भगवान सिंह आदि ने कहा कि इस क्षेत्र में नशा खुलेआम बिकता है। कौन नशा बेचता है, वह अनेकों बार पुलिस को इस बारे बता चुके हैं। पिछले दिनों इस रोष को लेकर जगसीर सीरा पानी वाली टैंकी पर भी चढ़े। पुलिस ने सप्ताह के अंदर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा देकर इसको नीचे उतारा था, इस पर हुआ कुछ नहीं। गुरप्रीत सिंह उर्फ बलजिंद्र सिंह नशे की भेंट चढ़ गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कुछ नहीं कर रही। धरनाकारियों ने कहा कि जब तक नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता। यह धरना वह नहीं उठाएंगे और ना ही मृतक का अंतिम संस्कार करेंगे। उन्होंने मांग की कि पीड़ित मजदूर परिवार को पंजाब सरकार 10 लाख रूपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जिम्मेवार पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें इसलिए विभिन्न जत्थेबंदियां, किसान नेताओं ने 15 सदस्यीय कमेटी भी गठित की। उधर, थाना जोगा के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें