किसान आंदोलन में नौजवान की मौत पर आप ने जताया दुख, कहा- किसानों पर ‘गोली’ चलाना शर्मनाक

चंडीगढ़/जालंधर: किसान आंदोलन में हरियाणा पुलिस की गोली लगने के कारण हुई एक नौजवान की मौत पर आम आदमी पार्टी ने गहरा दुख जताया है। पार्टी ने इस घटना को भाजपा सरकार का अत्याचार और दमन करार दिया है। पार्टी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे निहत्थे किसानों पर गोली चलाना बेहद शर्मनाक बात है।.

चंडीगढ़/जालंधर: किसान आंदोलन में हरियाणा पुलिस की गोली लगने के कारण हुई एक नौजवान की मौत पर आम आदमी पार्टी ने गहरा दुख जताया है। पार्टी ने इस घटना को भाजपा सरकार का अत्याचार और दमन करार दिया है। पार्टी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे निहत्थे किसानों पर गोली चलाना बेहद शर्मनाक बात है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है।

हरियाणा पुलिस की यह हरकत बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। आम आदमी पार्टी ऐसे हर कदम का सख्त से सख्त विरोध करती है। पार्टी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसलिए केंद्र सरकार को उन्हें दिल्ली जाने की इजाजत देनी चाहिए। पार्टी ने कहा कि किसानों को प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है।

किसानों पर गोली चलाना कायराना हरकत :हरपाल सिंह चीमा
वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल चीमा ने भी मृतक नौजवान किसान के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और पुलिस द्वारा किसानों पर गोली चलाने को लेकर हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि निहत्थे किसानों पर गोली चलाना भाजपा सरकार की कायराना हरकत है। चीमा ने कहा कि पंजाब और देश का किसान अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और उनकी मांगे माननी चाहिए।

हरियाणा बॉर्डर पर लोकतंत्र का हो रहा कत्ल : डा. बलबीर सिंह
स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने खनौरी बार्डर पर नौजवान किसान शुभकरन सिंह की हुई मौत पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार की तरफ से गहरे दुख का प्रगटावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा बॉर्डर पर लोकतंत्र का कलत हो रहा है।

उन्होेंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार किसानों के दुख में साथ है। सेहत मंत्री राजिन्दरा अस्पताल पहुंचे और खनौरी बार्डर पर जख्मी होने के बाद में इलाज के लिए यहां आए किसानों का हालचाल जाना। सेहत मंत्री ने कहा कि हमारा देश एक है परंतु केंद्र सरकार द्वारा उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे हालात बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नैशनल हाईवे से आगे जाने वाले और अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोलियां और आंसू गैस के गोले दागना लोकतंत्र का कत्ल है। डा. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में किसानों के साथ है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के साथ लगते जिलों मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा और मुक्तसर साहिब के सरकारी अस्पतालों में जख्मी किसानों के इलाज की पूरी तैयारी है। इस मौके कर्नल जे.वी. सिंह, मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डा. एच.एस. रेखी भी मौजूद थे।

यह घटना बेहद दुखद : चेतन सिंह जौड़ामाजरा
मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किसान की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्र और हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों पर किए जा रहे अत्याचार की निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में किसानों की इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। जौड़ामाजरा ने कहा कि हमारे राज्य के किसान पूरे देश के किसानों को सुरक्षित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

परन्तु केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की मांगों को मानकर मुकर रही है, जबकि संविधान और सुप्रीम कोर्ट ने भी शांतिमय प्रदर्शन को सही बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है, जिस की वह घोर निंदा करते हैं।

- विज्ञापन -

Latest News