Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP ने पंजाब में की नई नियुक्ति, Robby Kang को बनाया नवांशहर का हलका इंचार्ज

June 14, 2026

AAP ने पंजाब में की नई नियुक्ति, Robby Kang को बनाया नवांशहर का हलका इंचार्ज

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता रॉबी कांग को नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी की पंजाब इकाई द्वारा जारी एक आधिकारिक घोषणा पत्र के माध्यम से की गई।

आधिकारिक आदेश जारी

यह नियुक्ति पत्र आज 14 जून 2026 को जारी किया गया है, जिसमें पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के हस्ताक्षर शामिल हैं।

पहले भी मिल चुकी है बड़ी जिम्मेदारी

मार्च 2026 में पार्टी ने रोबी कंग को पंजाब यूथ विंग का राज्य उपाध्यक्ष (State Vice President) नियुक्त किया था। इससे पहले भी वे संगठन में कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवा इकाई में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें…

कार्यकर्ता से नेतृत्व तक का सफर

रोबी कंग ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एक कार्यकर्ता के रूप में की थी। धीरे-धीरे उन्होंने पार्टी संगठन में अपनी पहचान बनाई और यूथ विंग के पंजाब सचिव के पद तक पहुंचे। नवांशहर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को कम करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें