Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट ने भेजा जेल, परिवार से मिलकर हुए भावुक

May 18, 2026

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट ने भेजा जेल, परिवार से मिलकर हुए भावुक

पंजाब डेस्कः आप मंत्री संजीव अरोड़ा को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। ईडी रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी। कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान संजीव अरोड़ा की हालत कमजोर नजर आई। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और थका हुआ चेहरा चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी और कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

पेशी के दौरान संजीव अरोड़ा अपने परिवार के सदस्यों से भी मिले। परिवार से मुलाकात के समय वह भावुक दिखाई दिए। उनके परिजनों ने उनका हौसला बढ़ाया, जबकि समर्थकों ने भी कोर्ट परिसर के बाहर पहुंचकर समर्थन जताया।

बताया जा रहा है कि ईडी की ओर से मामले में पूछताछ और जांच का सिलसिला जारी है। वहीं अदालत के फैसले के बाद अब संजीव अरोड़ा को जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें