Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

धान उठान में देरी के विराेध में केंद्र सरकार के खिलाफ BJP कार्यालय का घेराव करेगी AAP

October 30, 2024

धान उठान में देरी के विराेध में केंद्र सरकार के खिलाफ BJP कार्यालय का घेराव करेगी AAP

BJP Office Protest AAP : धान उठान के मुद्दे पर पंजाब में राजनीति गरमा गई है। आप शासित राज्य सरकार और केंद्र सरकार आमने-सामने आ गई है। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी (आप) केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। सुबह करीब 11:30 बजे आप नेता चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे।

इस प्रदर्शन में आप के वालंटियर, किसान विंग के नेता, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ और तरनप्रीत सिंह करेंगे। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। पुलिस उन्हें वहां न पहुंचने देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है। लोगों को वहां से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है।

आप नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार शुरू से ही धान उठान के मुद्दे पर गंभीर रही है। सांसद मलविंदर सिंह कंग का कहना है कि मार्च से ही पंजाब का खाद्य आपूर्ति विभाग एफसीआई और केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिख रहा था। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 9 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सबसे पहले 5 मार्च को एफसीआई को पत्र लिखा, फिर 11 मार्च, 13 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च को पत्र लिखे।

जून में भी दो बार 14 और 27 जून और 3 सितंबर को पत्र लिखे गए। कुल मिलाकर पंजाब सरकार की ओर से पंद्रह पत्र लिखे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा सीएम मान दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मिल चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें